मृत्यु के बाद मनुष्य का शरीर क्यों अकड़ जाता है?
मनुष्य का शरीर अनेक मांसपेशियों का बना होता है। ये मांसपेशियां अनेक लम्बे-लम्बे पेशी तन्तुओं से बनी होती है। जीवित स्थिति में ये मांसपेशियां लचीली होती है किन्तु मृत्यु के पश्चात् ये कठोर हो जाती है क्योंकि मृत्यु के बाद ये आपस में क्रासब्रिज के द्वारा आपस में जुड़ना प्रारम्भ कर देती है, जिससे तंतुओं का लचीलापन कम हो जाता है तथा मांसपेशियां अकड़ने लगती है। साथ ही मृत पेशियों में कैल्शियम की मात्रा भी कम हो जाती है जिससे भी मांसपेशियां कड़ी हो जाती है।