विश्व के प्रमुख पर्वत शिखर World’s Top Mountain Peaks

  • अपने आस-पास से ऊंचे भू-क्षेत्र को पर्वत कहते हैं। इनका शीर्ष भाग संकुचित होता है, जिसे शिखर कहते हैं। सामान्यतः शिखरों की ऊंचाई 600 मीटर से विश्व के मुख्य पठा अधिक होती है।
  • पृथ्वी के 27% भाग पर पर्वत अवस्थित हैं।
  • तीन करोड़ वर्ष पहले निर्मित पर्वत, प्राचीन पर्वत (old mountains) कहलाते हैं। इनमें सम्मिलित हैं-अरावली (भारत), पेनाइन (यूरोप) व अप्लेशियन(अमेरिका)। इनका निर्माण महाद्वीपीय विस्थापन युग से पूर्व हुआ
  • नूतन पर्वत (Young mountains) तृतीयक युग (सेनोजोइक) में प्लेटों के अभिसरण से निर्मित हुए। वे नवीन वलित पर्वत कहलाते हैं। इनमें सम्मिलित हिमालय (भारत), आल्पस (यूरोप) रॉकी (उत्तरी अमेरिका) व एण्डीज (दक्षिणी अमेरिका)।
  • दक्षिणी आल्पस पर्वत श्रेणी न्यूजीलैंड में, व्हाइट पर्वत एवं ब्लैक पर्वत अमेरिका में, ब्लैक फॉरेस्ट पर्वत जर्मनी में, वास्त्रेस पर्वत फ्रांस में, ड्राकेंसबर्ग पर्वत दक्षिण अफ्रीका में, एटलस पर्वत अफ्रीका महाद्रीप के मोरक्को, अल्जीरिया एवं ट्यूनीशिया में, माउंट टिटलिस स्विटज़रलैंड में, अल्घेनी पर्वत अमेरिका में, कैंटाब्रियन पर्वत स्पेन में, एलबुर्ज पर्वत ईरान में, मैकेंजी पर्वत कनाडा में तथा पिरेनीज पर्वत स्पेन एवं फ्रांस की सीमा पर स्थित है।
विश्व के प्रमुख पर्वत शिखर
पर्वत का नाममहाद्वीपदेशपर्वत श्रेणीऊंचाई (मीटर में)
माउंट एवरेस्ट (विश्व का सबसे ऊंचा)एशियानेपाल-तिब्बतहिमालय8,848
K(गॉडविन ऑस्टिन) (भारत का सबसे ऊंचा)एशियाभारतकराकोरम8,611 

 

कंचनजंगाएशियानेपाल-तिब्बतहिमालय8,586
लहोत्सेएशियानेपाल-चीनहिमालय8,516
मकालूएशियातिब्बत-नेपालहिमालय8,463
चो-ओयुएशियातिब्बतहिमालय8,201
धौलागिरिएशियाभारतहिमालय8,167
मनासलूएशियानेपालहिमालय8,163
नंगा पर्वतएशियाभारतहिमालय8,125
नन्दा देवीएशियाभारतहिमालय7,817
इलाम्युदक्षिण अमेरिकाबोलिवियाएण्डीज7,014
मैकिन्ले (उत्तरी अमेरिका का सबसे ऊंचा)उत्तरी अमेरिकाअलास्कारॉकी6,194
माउंट एलियासउत्तरी अमेरिकाअलास्का (अमेरिका)-कनाडारॉकी5,944
अरारातएशियातुर्कीकॉकेशस5,156
मॉण्ट ब्लॉन्कयूरोपफ्रांस-इटलीआल्पस4,810

 

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
sr7themes.eu.org