जैवमंडल से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य Vital Facts Related to the Biosphere

  • जीवधारियों में धीरे-धीरे परंतु निरंतर चलने वाली इस प्रक्रिया को जैव विकास कहते हैं। डार्विन ने जैव विकास को परिवर्तन के साथ अवतरण कहा है।
  • अनेक जीवजातियों से, जीवधारियों के एक समूह से दूसरे समूह के विकास के प्रमाण मिलते हैं। ऐसे जीवधारियों को योजक कड़ियाँ कहते हैं। उदाहरण आकॉओप्टेरिक्स प्रोटोप्टेरस तथा प्लेटीपस आदि।
  • ह्यूगो डी ब्रीज नामक वैज्ञानिक से सन् 1901 में यह सिद्धांत दिया उनके अनुसार नई जाति की उत्पत्ति अचानक एक ही बार में होने वाली स्पष्ट एवं स्थाई (वंशागत) बड़ी विभिन्नताओं (उत्परिवर्तनों) के कारण होती है।
  • होमो इरेक्टस अर्थात् सीधे खड़े होकर चलने वाले मानव का विकास लगभग 16 लाख वर्ष पहले हुआ और यह 10 लाख वर्ष तक होमो सौपिएन्स के विकास होने तक रहा।
  • नई दुनिया के क्षेत्रों में खेती की शुरूआत दक्षिणी व केन्द्रीय अमेरिका में अत्यंत सीमित क्षेत्रों में हुई। आलू, मक्का, लौकी, तम्बाकू, टमाटर, अनन्नास आदि की उत्पत्ति पेरू में हुई।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
sr7themes.eu.org