विज्ञान Science

साइंस (Science) शब्द की उत्पत्ति लैटिन शब्द सिंटिया (Scientia) से हुई है, जिसका अर्थ है ज्ञान (knowledge) या जानना (to know)। अर्थात् हमारे इस भौतिक जगत में जो कुछ भी घटित हो रहा है, उसका क्रमबद्ध या, व्यवस्थित ज्ञान (systematic knowledge) ही विज्ञान कहलाता है।

विज्ञान की दो मुख्य शाखाएं हैं-

1. प्राकृतिक विज्ञान (Natural Science) तथा

2. भौतिकीय विज्ञान (Physical Science)

प्राकृतिक विज्ञान के दो मुख्य भाग हैं- वनस्पति विज्ञान (Botany) तथा जन्तु विज्ञान (Zoology)। भौतिकीय विज्ञान के भी दो मुख्य भाग हैं- भौतिकी (Physics) तथा रसायन विज्ञान (chemistry)।

भौतिकी Physics

भौतिकी, विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत द्रव्य (matter) तथा ऊर्जा (energy) और उनकी परस्पर क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है।

 

अध्ययन की सुविधा के लिए भौतिकी को आठ भागों में बांटा जाता है-

1. यांत्रिकी Mechanics

2. ध्वनि Sound

3. ऊष्मा Heat

4. प्रकाश Light

5. विद्युत् Electricity

6. चुम्बकत्व Megnetism

7. आधुनिक एवं परमाणु भौतिकी Modern and Atomic Physics

8. इलेक्ट्रॉनिक्स Electronics

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
sr7themes.eu.org