विद्युत शक्ति/सामर्थ्य Electric Power

Stay Updated with DSGurujiGet the latest jobs, exams, education updates and useful news directly on your phone.

विद्युत् परिपथ में ऊर्जा के क्षय होने की दर को विद्युत् शक्ति कहते हैं। इसका SI मात्रक वाट (Watt-w) होता है। इसके अन्य बड़े मात्रक किलोवाट व मेगावाट होते हैं। विद्युत् शक्ति को सूत्र के रूप में इस प्रकार व्यक्त किया जा सकता है-

विद्युत् शक्ति (P) = धारा (I) x विभवान्तर (V)

i.e., 1 वाट (W) = 1 एम्पियर (A) x 1 वोल्ट (V)

किलोवाट घंटा मात्रक या यूनिट: 1 किलोवाट घंटा अथवा 1 यूनिट, विद्युत् ऊर्जा की वह मात्रा है, जो किसी परिपथ में एक घंटे में व्यय होती है, जबकि परिपथ में 1 किलोवाट की शक्ति हो,

अतः किलोवाट घंटा मात्रक = वोल्ट × ऐम्पियर × घंटा / 1000 = वाट × घंटा / 1000

यदि किसी बल्व पर 60W – 220V लिखा हुआ है, तो इसका अर्थ है कि यदि बल्ब को 220V पर जलाया जाए, तो प्रति घंटे 60W की शक्ति व्यय होगी।

उदाहरण: यदि 200W के विद्युत् बल्ब को प्रतिदिन 5 घंटे जलाया जाए, तो प्रतिदिन कितने यूनिट विद्युत् खर्च होगी ?

 

खर्च हुई विद्युत् ऊर्जा = 1 यूनिट

उदाहरण: यदि एक विद्युत् हीटर 220V पर 5A धारा लेता है, तो उसे 5 घंटे तक चालू रखने पर कितनी विद्युत् ऊर्जा खर्च होगी ?

खर्च हुई विद्युत् उर्जा = [latex]\frac { V\times I\times t }{ 100 } =\frac { 220\times 5\times 5 }{ 1000 } =5.5[/latex]

Don't Miss an Important Update!Follow DSGuruji on Telegram and WhatsApp for new articles, alerts and study updates.
Next Post Previous Post
sr7themes.eu.org