पाली जिला {Pali District} राजस्थान GK अध्ययन नोट्स

Stay Updated with DSGurujiGet the latest jobs, exams, education updates and useful news directly on your phone.

1. महत्वपूर्ण तथ्य

  • पाली जिले का कुल क्षेत्रफल = 12,387 किमी²
  • पाली जिले की जनसंख्या (2011) = 20,38,533
  • पाली जिले का संभागीय मुख्यालय = जोधपुर

2. भौगोलिक स्थिति

  • भौगोलिक स्थिति: 25°46′N 73°19′E
  • पाली राजस्थान के मुख्य शहरों में से एक है।
  • यह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 14 पर स्थित है।
  • पाली बाँदी नदी के दाहिने किनारे पर स्थित नगर है।

3. इतिहास

  • राजस्थान का यह शहर पालीवाल ब्राह्मणों का निवास स्थान था। जब मुग़लों ने यहाँ क़त्लेआम मचाया तो उन्हें यह शहर छोड़ कर जाना पड़ा।
  • वीर योद्धा महाराणा प्रताप का जन्म भी यहीं पर अपने ननिहाल में हुआ था।
  • इतिहास में पाली नगर तीन बार उजाड़ा गया लेकिन फिर भी यह पुन: स्थापित हुआ।
  • कुषाण युग के दौरान, राजा कनिष्क ने 120 ईस्वी में , रोहट और जैतारण क्षेत्र के कुछ हिस्सों पर विजय प्राप्त की थी

4. कला एवं संस्कृति

  • यहाँ मारवाड़ अंचल की एक अलग ही आभा है
  • यह राजस्थानी परंपरा एवं संस्कृति की छाप छोड़ने वाला एक संभाग है ।
  • पाली में सभी पर्व हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाये जाते हैं ।

5. शिक्षा

  • यहाँ पर इंजीनियरिंग और अन्य सामान्य कॉलेज हैं।
  • प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा हेतु सरकारी, स्कूल एवं निजी क्षेत्र की कई अच्छी स्कूल हैं

6. खनिज एवं कृषि

  • पाली में सभी प्रकार की कृषि यहाँ की जाती है
  • जिले के पश्चिमी भाग में लूनी नदी के जलोढ़ मैदान भी शामिल है।

7. प्रमुख स्थल

  • वर्तमान में धोला चौतरा नामक स्‍थान पर पालीवाल समाज के व्‍यक्तियों की जनेउ व उनकी पत्नियों के स्‍वेत चूडों का ढेर सा लग गया था। जिसे धोला चबूतरा नामक स्‍थान से जाना गया था।
  • रणकपुर जैन मंदिर एक प्रमुख मंदिर है जिसमे 400 से अधिक संगमरमर के खंभे है।
  • जवाई बांध पश्चिमी राजस्थान का सबसे बड़ा बांध का एक और पाली जिले के सुमेरपुर तहसील में स्थित है । जवाई बांध एक अच्छा पर्यटन स्थल है ।
  • परशुराम महादेव मंदिर देसूरी तहसील में है और अरावली की पहाड़ियों में से एक के शीर्ष पर स्थित है।

8. नदी एवं झीलें

  • लूनी, जवाई, लीलरी, मीठड़ी, सुकरी एवं बांडी नदी यहाँ की प्रमुख नदी है
  • पाली में लगभग 50 बांध है जिनमें से जवाई बांध प्रमुख है

9. परिवहन और यातायात

  • पाली का मुख्य स्टेशन पाली-मारवाड़ है
  • दिल्ली, अहमदाबाद, अजमेर, जयपुर, जोधपुर से बस-सेवा की सुविधा उपलब्ध है।
  • सबसे नजदीकी हवाई अड्डा जोधपुर है।

10. उद्योग और व्यापार

  • मुख्य उद्योगों में सूती कपड़े की रँगाई, छपाई, ताँबे का काम आदि प्रमुख हैं
  • जिले के मुख्य उद्योगों में मेहँदी निर्माण इकाइयों , कपड़ा रंगाई, छाते, कपास की ओटाई, कृषि उपकरण, सीमेंट है
Don't Miss an Important Update!Follow DSGuruji on Telegram and WhatsApp for new articles, alerts and study updates.
Next Post Previous Post
sr7themes.eu.org